मध्यप्रदेश एक कृषि- प्रधान राज्य है और कृषि राज्य की अर्थव्यवस्था का मूल आधार है। कृषि क्षेत्र राज्य की अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय योगदान प्रदान करता है, साथ ही व्यापक स्तर पर रोजगार, खाद्य एवं पोषण तथा आजीविका सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
भारत दुनिया में सबसे ज्यादा केला पैदा करता है। भारत का अधिकतर केला देश में ही खपत होता है। भारत में आंध्र प्रदेश अग्रणी राज्य है। महाराष्ट्र बड़ा योगदान देता है। वहीं देश का दिल कहा जाने वाला मध्यप्रदेश केला उत्पादन में सातवें नंबर पर है।














